भारत में मकर संक्रांति क्यों मनाया जाते हैं? Makar Sankranti kyu manaye jate hai?
दरअसल मकर संक्रांति (Makar Sankranti)हमारे भारत देश और हिंदुओं का एक हार्वेस्ट फेस्टिवल है भारत के सभी राज्य में मनाया जाते हैं लेकिन अलग-अलग नामों से। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। आंध्रप्रदेश, केरल और कर्नाटक में इसे संक्रांति कहा जाता है और तमिलनाडु में इसे पोंगल पर्व के रूप में मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है, वहीं असम में बिहू के रूप में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर प्रांत में इसका नाम और मनाने का तरीका अलग-अलग होता है। इसे पोंगल, उत्तरायण, खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते है। इस दिन के बाद फिर दिन भर और रात छोटे होने लगते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना भी काफी शुभ माना जाता है। हर साल यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन इस साल भी लोगों के मन में संशय हैं की तारीख को लेकर। तो आये जानते है।
2023 में मकर संक्रांति कब मनाया जाएगा? Makar Sankranti 2023 me kis din manaya jayega?
उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी. मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात 08 बजकर 43 मिनट पर होगी।
मकर संक्रांति को कितने नामों से जाना जाता है? Makar Sankranti ko kon kon se naam se jana jata hai?
अलग अलग जगहों पर मकर संक्रांति (Makar Sankranti) को अलग नामों से जाना जाता है। ये नाम इस प्रकार हैं:-
- माघ-बिहू अथवा भोगाली-बिहू – असम
- पोंगल – तमिलनाडु
- संक्रांति – कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश
- मकर संक्रांति, माघी अथवा लोहड़ी – पंजाब और हरियाणा
- उत्तरायण (सूर्य दिशा की तरफ अग्रसर होना)
इस तरह करें स्नान
गंगा या फिर किसी पवित्र नदी में स्नान करें। अन्यथा नहाने के पानी में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करने से ग्रह-दोष दूर होते हैं।
संक्रांति पर पूजन विधि
विष्णु स्तोत्र का पाठ करें। काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत मिश्रित जल से सूर्य को नमस्कार कर तिल-जल अर्पित करें।
दान की परंपरा
संक्रांति पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। घी, कंबल, तिल, गुड़, लड्डू, खिचड़ी, समेत सामर्थ्य के अनुसार जरुरतमंदों को दान करें।
मकर संक्रांति के कुछ शायरियाँ (WhatsApp Status of Makar Sankranti)
सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग आसमान में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
मकर संक्रांति की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं!
जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।
मीठी बोली, मीठी जुबान,
मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।
काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की,
छू लो आप जिंदगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊँचाइयाँ आसमान की
Happy Makar Sankranti 2023
सपनों को लेकर मन में
उड़ाएंगे पतंग गगन में ,
ऐसी भरेगी उड़ान ये पतंग,
जो भर देगी जीवन में खुशियों की तरंग
Happy Makar Sankranti 2023
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
होकर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग…
Happy Makar Sankranti 2023
इस वर्ष की मकर संक्रांति,
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !
मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,
इसी कामना वाली मकर संक्राति !!
मकर संक्रांति का त्यौहार सबने
अपनाया पंजाबी, हिन्दू, मुस्लिम,
सीख ईसाई सबने मिलकर मनाया,
गुड और तिल के पकवान को सबने
खाया बच्चों ने खूब पतंग को उड़ाया
Happy Makar Sankranti सबने दिल से दोहराया.
बासमती चावल हो और उड़द की दाल
घी की महकती खुशबू हो और
आम का आचार दहीबड़े की
सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार
मुबारक हो आप सभी को
खिचड़ी का ये भीना त्यौहार
Happy Makar Sankranti
हम आशा करते है की आपको ये Makar Sankranti Status in Hindi पसंद आये है, और आपको हमारी टीम की और से Happy Makar Sankranti आप इन शायरी और स्टेटस को इंस्टाग्राम, टवीटर, व्हाट्सप्प, फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोस्तों, रिश्तेदारों व प्रियजनों के साथ साझा कर सकते है । ऊपर लिखी गयी शायरी अन्य वेबसाइट और अन्य जगहों से ली गयी है
Q. मकर संक्रांति कब मनाया जायेगा?
Ans. मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को मनाया जायेगा।